Responsive Ad Slot

#धमाका_अच्छी_खबर: तीन बार के ओलम्पियन की लाड़ो ने ट्रपल जम्प में जीता गोल्ड, पिता ने पहनाया पदक

कोई टिप्पणी नहीं

रविवार, 22 नवंबर 2026

* अंतिम दौर में पहुंचे खिताबी मुकाबले, 200 मीटर दौड़ में गोल्ड व सिल्वर पर महाराष्ट्र का कब्जा
शिवपुरी। तीन बार ओलम्पिक जैसी बड़ी स्पर्धा में भारत की ओर से लांग जम्प में खेल चुके एवं साउथ एशिया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत को मेडल जिताने वाले रंजीत माहेश्वरी की बेटी जिया रंजीत ने न केवल पिता के ही नक्शे कदम पर बढऩा शुरू कर दिया है, बल्कि राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ट्रपल जम्प में सबको पछाड़कर गोल्ड हासिल किया है। गोल्ड जीतने वाली जिया रंजीत को खेल की तालीम घर से ही मिली है। पिता ओलम्पियन हैं तो उनकी मां साई यानि स्पोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया में सहायक संचालक के पद पर हैं। रविवार सुबह जब जिया ने ट्रपल जम्प में 12.8 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड जीता तो खासबात यह रही है कि उनकी मां और पिता दोनों यहां मौजूद थे। जिया को पिता ने ही मेडल पहनाकर सम्मानित किया।ट्रपल जम्प में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु की मिरू निशाकुमार रहीं तो वहीं दिल्ली की हिमांशी फोगट तीसरा स्थान हासिल किया। खेल अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, कोच यादवेन्द्र चौधरी,  अजय बाथम सहित मौजूद अन्य लोगों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व शनिवार शाम भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने रिले रेस के विजेताओं को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पंजाब की ओर से एसएस मन्नू भी आए हैं जो भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं और द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। आयोजन समिति द्वारा एसएस मन्नू से प्रतियोगिता में टीमों के साथ पहुंचे ऑफिशियल्स एवं मैदान में व्यवस्थाएं देख रहे वोलेंटियर को सम्मानित कराया गया। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले अब समापन की ओर हैं और सोमवार सुबह 10.30 बजे प्रतियोगिता का समापन होगा व ओवर ऑल चैम्पियन टीमों को पुरस्कार किया जाएगा।  रविवार को सभी प्रतिस्पर्धाएं ऑब्जर्वर डीके सिंह की देखरेख और जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन में आयोजित हुईं। दौड़ से लेकर ट्रपल जम्प के सटीक परिणाम के लिए फोटोफिनिश टीम के प्रभारी ईशान रैदास सहित अन्य सहयोगी तैनात रहे, वहीं आयोजन समितियों में शामिल बीईओ कोलारस रामकृष्ण रघुवंशी, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, प्रचार प्रसार प्रभारी नीरज सरैया, राघवेन्द्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, बलवीर तोमर, शिवनाथ सिंह वैस, कुलदीप श्रीवास्तव, अदिति सिंघल, कल्पना सोनी, सुरक्षा रघुवंशी, अंजली धाकड़, लक्ष्यता अरोरा, रेखा शर्मा सहित अन्य तैनात रहे। 
200 मीटर में  महाराष्ट्र को मिला गोल्ड व सिल्वर
रविवार को 200 मीटर दौड़ का फाइनल मुकाबला भी आयोजित हुआ। प्रचार-प्रसार प्रभारी नीरज सरैया ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली महाराष्ट्र की टीम का यहां भी परचम फहरा। पहले स्थान पर महाराष्ट्र की सबरी संदीप रहीं जिन्होंने 24.19 सेकेण्ड में दौड़ पूरी की तो वहीं दूसरे स्थान पर ही महाराष्ट्र की प्रतीक्षा जीवन रहीं उन्होंने 24.67 सेकेण्ड का समय लिया। जबकि 24.71 सेकेण्ड के साथ महज 4 मिली सेकेण्ड के अंतर से दिल्ली की अमियारा खोंसला तीसरे स्थान पर रहीं। 
3000 मीटर पैदल दौड़ में पंजाब अव्वल
खेल कोच अजय बाथम ने बताया कि 3000 मीटर पैदल दौड़ में पंजाब की खुशवीर कौर ने शानदार प्रदर्शन किया और 13 मिनट व 57.97 सेकेण्ड में रेस पूरी की। वहीं 14 मिनट एवं 9.70 सेकेण्ड के दिल्ली की जीवन ज्योति दूसरे पायदान पर रहीं। जबकि महाराष्ट्र की रुतुजा रामचंद 14 मिनट एवं 18.53 सेकेण्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। रविवार सुबह 400 मीटर हर्डन, 1500 मीटर दौड़ सहित 400 मीटर रिले एवं हैमर थ्रो के हीट राउण्ड आयोजित हुए।











#धमाका_शोक_खबर: डॉ. राजेंद्र गुप्ता (विद्यादेवी हॉस्पिटल) महेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता के पिता डा. द्वारका प्रसाद गुप्ता (बसाई वाले) का निधन

कोई टिप्पणी नहीं
शोक संदेश 
शिवपुरी। अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि डॉ. राजेंद्र गुप्ता (विद्यादेवी हॉस्पिटल) महेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता के पिताजी डा. द्वारका प्रसाद गुप्ता जी (बसाई वाले) का आज रविवार 22 नवंबर को निधन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज 22 को उनके निज निवास आदर्श नगर से शाम 5 बजे मुक्तिधाम ले जाई गई जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। 











#धमाका_न्यूज़: बच्चों ने दिया लेक्चरार राजेंद्र टेंमक की कार नाले में जा गिरी, फिर क्रेन ने इस तरह निकाला, देखिए video

कोई टिप्पणी नहीं
shivpuri शिवपुरी। जिला उत्कृष्ट विद्यालय से सेवानिवृत लेक्चरार राजेंद्र टेंमक की कार नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र जी का बेटा शहर की पॉश विवेकानंद कॉलोनी में सुनील
चौहान के घर आया था और कार नाले के पास खड़ी कर दी थी इसी दौरान
 किसी ने धक्का दिया और कार आगे बढ़कर सीधे नाले में जा गिरी। बाद ने उसे नाले से निकलवाने के लिए क्रेन बुलवाई। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा जेजेहो गई थी। डायल 112 को भी मौके पर बुलाया गया।











#धमाका_बड़ी_खबर: भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक वीडियो मामले में अधिवक्ता शिवकुमार उपाध्याय के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, यादव महासभा और विहिप, बजरंग दल ने जताया विरोध

कोई टिप्पणी नहीं

शनिवार, 21 नवंबर 2026

*अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर संबंधित वकील की सनद निरस्त करने की मांग
शिवपुरी। भगवान श्रीकृष्ण जी के संदर्भ में कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो जारी करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने कड़ा विरोध जताते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना कोतवाली शिवपुरी में एफआईआर दर्ज की गई है। इस प्रकरण में फरियादी श्याम पुत्र हजरत यादव, निवासी गोपाल जी मंदिर, न्यू ब्लॉक शिवपुरी की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है।
     जानकारी के अनुसार शिवकुमार उपाध्याय द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जी के संदर्भ में कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो जारी किए गए थे, जिनमें अभद्र भाषा एवं अमर्यादित टिप्पणियों का प्रयोग किए जाने का आरोप है। इन वीडियो को लेकर हिंदू एवं सनातन समाज के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। इसी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रतिनिधियों ने शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी टीआई पुनीत वाजपेयी को ज्ञापन सौंपा था और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी।इसके साथ ही दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी को भी ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोपों से घिरे संबंधित अधिवक्ता के विरुद्ध अधिवक्ता संघ उचित कार्रवाई करे तथा उनकी अधिवक्ता सनद निरस्त कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से महेंद्र यादव फौजी, सिरनाम यादव टोंका, मांझी यादव, हरीसिंह यादव, हरप्रसाद यादव, बद्री सरपंच, निरपत यादव, के.पी. यादव, घनश्याम यादव सहित जिलाध्यक्ष श्याम यादव एवं पूर्व पार्षद बलवीर यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।वहीं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से सुनील राठौर, शुभम कौशल, नरेंद्र शर्मा, अमन खटीक, शिवा गोयल, प्रतीक राठौर सहित रामसिंह यादव, विनोदपुरी गोस्वामी एवं उपेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। तीनों संगठनों ने एकजुट होकर मामले में दर्ज एफआईआर पर निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई करने तथा अधिवक्ता संघ से भी संबंधित अधिवक्ता के विरुद्ध उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129