Responsive Ad Slot

#धमाका_धर्म: शिवपुरी में धूमधाम से मनाई गई गुरुनानक जयंती, गतका के हैरतअंगेज करतब और भव्य नगर कीर्तन ने मोहा मन

कोई टिप्पणी नहीं

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी में गुरुनानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ से हुई जिसके बाद रागी जत्थों ने मधुर शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद शाम 4 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। स्थान स्थान पर स्वागत किया गया। सर्किट हाउस रोड पर मिलापचंद विरमानी,  तुलसीदास विरमानी, कोर्ट रोड पर पंजाबी परिषद शिवपुरी, सब्जी मंडी के पास दिनेश भुगड़ा राजेश एम्पोरियम परिवार ने स्वागत किया। खास बात ये थी कि पंजाब से आई 13 सदस्यीय गतका टीम के हैरतअंगेज करतब देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। इधर बैगपाइपर बैंड की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। नगर कीर्तन के दौरान महिला पुरुष गुरु ग्रंथ साहिब जी के रथ के आगे झाड़ू लगाते चल रहे थे। पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था।
नगर कीर्तन कोर्ट रोड, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, न्यू ब्लॉक और थीम रोड से होते हुए निकला जो वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा, जहां भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हुआ। स्थानीय गुरुद्वारा में नगर के सभी धर्मो के प्रमुखों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर चर्च के फादर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित अरुण शर्मा, शहरकाजी वली उद्दीन सिद्दिकी सहित सिख धर्मगुरु मौजूद थे। 











#धमाका_धर्म: गुरुनानक जयंती पर शिवपुरी में दिखी सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल, गुरुद्वारे में चारों धर्मों के धर्मगुरुओं का हुआ सम्मान

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर शहर में सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। स्थानीय गुरुद्वारा परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय द्वारा हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख—चारों धर्मों के धर्मगुरुओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा, शहरकाजी वली उद्दीन सिद्दीकी, चर्च के फादर और सिख धर्मगुरु विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सभी धर्मगुरुओं को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह (स्वर्ण मंदिर और गुरुनानक देव जी का चित्र) भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित धर्मगुरुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गुरुनानक देव जी ने हमेशा मानवता, प्रेम और एकता का संदेश दिया है। शिवपुरी की यह गंगा-जमुनी तहजीब समाज में शांति और सौहार्द को और अधिक मजबूत करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाइयां दीं।











#धमाका_न्यूज: किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन की आगामी गतिविधियों पर हुई चर्चा

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 23 नवंबर 2026

बैराड़। भाजपा किसान मोर्चा की जिला परिचयात्मक बैठक किसान मोर्चा जिला महामंत्री लोकेंद्र शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र बिरथरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन खेमरिया, जिला कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल, बैराड़ मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास, किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिवकुमार धाकड़, जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा एवं विवेक पालीवाल सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी जिला पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात संगठन को मजबूत बनाने, किसानों से जुड़े विषयों तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एकजुटता के साथ कार्य करने और किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।











#धमाका_बड़ी_खबर: अरिहंत मेडिकल के पास 'खूनी' गड्ढा बना मुसीबत: टमटम पलटने से 5-6 यात्री घायल, रोज हो रहे हादसे, वार्ड 20 के पार्षद विजय शर्मा 'बिंदास' ने खोला मोर्चा, सीएमओ को थमाया 7 दिन का अल्टीमेटम; बोले- 'अब आश्वासन नहीं, जमीन पर काम चाहिए'

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। शहर की मुख्य सड़क पर नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही आम राहगीरों की जान पर भारी पड़ रही है। नगर के अरिहंत मेडिकल स्टोर के सामने सड़क पर बना एक विशाल और जानलेवा गड्ढा इन दिनों दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है। इस गड्ढे की चपेट में आकर आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
ताजा घटनाक्रम में इस खतरनाक गड्ढे के कारण सवारियों से भरी एक टमटम (बैटरी रिक्शा) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में टमटम में बैठे करीब पांच से छह लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तुरंत दौड़कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें संभाला। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन शायद किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है, क्योंकि लगातार हो रहे हादसों के बावजूद इस गड्ढे की सुध नहीं ली जा रही है।
पार्षद विजय 'बिंदास' की दो टूक- 7 दिन में मरम्मत नहीं हुई तो देंगे धरना
जनता की इस गंभीर समस्या और लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए वार्ड क्रमांक 20 के सजग और मुखर भाजपा पार्षद विजय शर्मा 'बिंदास' ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को घटनास्थल की तस्वीरों के साथ एक सख्त शिकायती और चेतावनी पत्र सौंपा है। इस पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर और एसडीएम शिवपुरी को भी भेजी गई है।
पार्षद विजय बिंदास ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि "जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अब आश्वासन नहीं, जमीन पर काम चाहिए।" उन्होंने 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए घोषणा की है कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस गड्ढे की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे जनहित में घटनास्थल पर ही शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।











© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129