Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: शिवपुरी में धूमधाम से मनाई गई गुरुनानक जयंती, गतका के हैरतअंगेज करतब और भव्य नगर कीर्तन ने मोहा मन

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। शिवपुरी में गुरुनानक देव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ से हुई जिसके बाद रागी जत्थों ने मधुर शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद शाम 4 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। स्थान स्थान पर स्वागत किया गया। सर्किट हाउस रोड पर मिलापचंद विरमानी,  तुलसीदास विरमानी, कोर्ट रोड पर पंजाबी परिषद शिवपुरी, सब्जी मंडी के पास दिनेश भुगड़ा राजेश एम्पोरियम परिवार ने स्वागत किया। खास बात ये थी कि पंजाब से आई 13 सदस्यीय गतका टीम के हैरतअंगेज करतब देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। इधर बैगपाइपर बैंड की शानदार प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। नगर कीर्तन के दौरान महिला पुरुष गुरु ग्रंथ साहिब जी के रथ के आगे झाड़ू लगाते चल रहे थे। पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था।
नगर कीर्तन कोर्ट रोड, कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड, न्यू ब्लॉक और थीम रोड से होते हुए निकला जो वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा, जहां भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हुआ। स्थानीय गुरुद्वारा में नगर के सभी धर्मो के प्रमुखों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर चर्च के फादर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित अरुण शर्मा, शहरकाजी वली उद्दीन सिद्दिकी सहित सिख धर्मगुरु मौजूद थे। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129