शिवपुरी। बच्चों में रचनात्मकता, उत्साह और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 28 नवंबर को शिवपुरी पब्लिक स्कूल प्रांगण में एक भव्य 'फन फेयर' (आनंद मेला) का आयोजन किया जा रहा है। इस रंगारंग कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव शिरकत करेंगे। इसके साथ ही, कार्यक्रम की विशेष शोभा बढ़ाने के लिए स्टार ऑफ द डे के रूप में वर्षा राव (मिसेज यूनिवर्स 2019) उपस्थित रहेंगी, जो छात्रों और अभिभावकों का उत्साहवर्धन करेंगी।
फन फेयर में विद्यार्थियों द्वारा लगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, रोमांचक गेम्स, झूले और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
(देखिए video)
यह आयोजन बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और टीम वर्क सीखने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।
अभिभावकों को सादर आमंत्रण
विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने सभी अभिभावकों एवं शहरवासियों को इस भव्य आनंद मेले में सपरिवार पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया है, ताकि वे बच्चों का उत्साह बढ़ा सकें और इस यादगार दिन का हिस्सा बन सकें।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें