Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में 27 नवंबर को जारी होगा विशेष डाक टिकट, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे लोकार्पण

मंगलवार, 24 नवंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
bhopal भोपाल। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान, त्याग, तपस्या और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान के सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा स्मारक डाक टिकट जारी किया जा रहा है। इस विशेष डाक टिकट का भव्य लोकार्पण समारोह आगामी 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
लोकार्पण एवं अतिथि: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस स्मारक डाक टिकट का विमोचन करेंगे। इस समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह भव्य कार्यक्रम भोपाल के हबीबगंज स्थित विद्योदय तीर्थ परिसर में दोपहर 2:00 बजे से आयोजित होगा। समारोह आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पट्टाधीश आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में संपन्न होगा। 
पहल की पृष्ठभूमि: 
निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज की प्रेरणा से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर आचार्यश्री के सम्मान में डाक टिकट जारी करने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। यह डाक टिकट संत शिरोमणि के जीवन, कृतित्व और मानवता के प्रति समर्पण को समर्पित होगा। इसका आयोजन विद्योदयकारिणी राजधानी भोपाल चातुर्मास समिति-2026 और श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129