Responsive Ad Slot

Latest

latest

'अमिताभ' ने 2 'बच्चे' बना दिये 'स्टार'

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
मुम्बई। महानायक अमिताभ बच्चन की तो दुनिया दीवानी है। उन पर तो लाखों लोग फिदा हैं, लेकिन अमिताभ भी अब मासूम बच्चों पर फिदा हो रहे हैं। जिन बच्चों को नन्ही उम्र में दुनियादारी की समझ नहीं पर अपनी अदाओं से कला, संगीत, नृत्य में कमाल कर रहे हैं, ऐसे टेलेंटेड बच्चे अमिताभ का दिल जीत रहे हैं। नतीजे में महानायक अमिताभ ने उनके वीडियो अपनी सोशल वॉल पर टैग कर बच्चों को रातोंरात स्टार बना दिया है। इसी तरह के होनहार 2 बच्चों के वीडियो को उन्होंने टैग किया और देखते ही देखते दोनों बच्चे सोशल माध्यम पर छा गये हैं। लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे। अब तक लाखों लोग उन वीडियो को देखकर अपने कमेंट लिख चुके हैं। आप भी देखिये ये जोरदार वीडियो और बच्चों का हौंसला बढाइये। 
हरियाणवी गाने पर डांस करती बच्ची का शेयर किया वीडियो
हाल ही में अमिताभ ने एक छोटी बच्ची का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बच्ची 'गज का घूंघट' गाने पर जोरदार डांस कर रही है। बच्ची छोटी है, लेकिन उसका डांस देखते ही बन रहा है। 
वह इतने जोश में डांस कर रही है, कि चप्पल तक उतर जाती है, तब भी वो नाचना नहीं छोड़ती। बच्ची का ये जज्बा देखकर अमिताभ उसके दीवाने हुए और वो वीडियो शेयर करते हुए उस बच्ची की जमकर सराहना की है। उन्होंने लिखा कि- अप्रशिक्षित टैलेंट, जूती निकल गई लेकिन शो मस्ट गो ऑन। वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस बच्ची के टैलेंट की सराहना करते नहीं थक रहे।
पहले इस बालक को किया था टैग
अमिताभ बच्चन ने इसके 3 दिन पहले एक बच्चे का ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक पिता और बेटे की जोड़ी हारमोनियम बजाते, गाने का अभ्यास करती नजर आ रही है। 
वीडियो में देखा जा सकता है, कि यह छोटा बच्चा अपने पिता के साथ सुर से सुर मिला रहा है। हालांकि, बीच-बीच में बच्चा अपने पिता को ठीक से गाने के लिए भी कह रहा है। वीडियो में बच्चा अकेले भी गाता नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, "बच्चा, आदमी का पिता होता है." अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किये गए इस वायरल वीडियो पर फैन्स ने जमकर कमेंट किये और अपनी प्रतिक्रिया दी। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129