Responsive Ad Slot

Latest

latest

अगले सत्र में कैसे खेले हॉकी बैठक में बनाई रणनीति

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ज़िला हॉकी एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा आज 15 अक्टूबर को शाम 4 बजे वार्षिक आम सभा  2020-21 का आयोजन ठाकुर बाबा मंदिर परिसर में किया गया। जिसका उदेश्य वर्ष भर चले खेल एवं आगामी खेल गतिविधियों का प्रबंधन  एवं नवीन सत्र के खेल आयोजन के सम्बन्ध में हॉकी इंडिया द्वारा निर्देशित नवीन खेल प्रारूप सत्र 2020-21 के पालन करने की बात कही। कोविड-19 को ध्यान में  रखते हुए  खेल आयोजन एवं प्रतियोगिता स्थल एवं ज़िला हॉकी संघ शिवपुरी द्वारा नवीन खेल प्रबन्धन समितियों का नवीनीकरण एवं समस्त पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा संघ को योगदान सम्बन्धी विषयों पर विचार विमर्श किया गया। ज़िला हॉकी एसोसिएशन द्वारा निर्णय लिया गया की शेष रहे सत्र में कोविड-19  की महामारी को देखते हुए अपने स्वस्थ्य एवं खेल शारीरिक फिटनेस  पर ही अधिक ज़ोर दिया जाये। ज़िला हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा ज़िला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह को  ज़िला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के महामंत्री नियुक्त किये जाने पर बधाई दी गई।  बधाई देने वालों में ज़िला हॉकी एसोसिएशन के सचिव वक़ार रोहिला,  कोषाध्यक्ष सजीव पाण्डेय, सह सचिव उबेर आदिल, सदस्य माणिक जैन, शुभ्रा चतुर्वेदी, अधिवक्ता अजीत सिंह यादव, म्रदुल शर्मा ( HOD स्पोर्ट्स -हैप्पी डेज स्कूल), पवन शर्मा एवं राहुल नरवरिया साहूजी महाराज हॉकी अकादमी आदि सदस्यों द्वारा बधाई दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129