Responsive Ad Slot

Latest

latest

100 से अधिक के लिए सशर्त मिलेगी शादी की अनुमति, वीडियोग्राफी भी करानी होगी

रविवार, 22 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama


शिवपुरी। कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। देव उठान के साथ शुरू हो रही शादियों में 100 मेहमानों तक कोई अनुमति नहीं लेनी होगी लेकिन 100 से अधिक लोगों को शादी में बुलाने पर जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। जो शशर्त दी जाएगी। वीडियोग्राफी भी करानी होगी साथ ही मास्क सभी को अनिवार्य रूप से लगाना होगा। सुरक्षित दूरी का भी पालन करना होगा। सेनिटाइजर का उपयोग आवश्यक होगा। भोजन के स्टाल दूर-दूर लगाने होंगे जिससे भीड़ एकत्रित ना हो। इसके अलावा बारात बेहद कम दूरी पर औपचारिक रूप से ही निकालने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा अन्य निर्णय के क्रम में रविवार को बाजार बंद रहेगा। साप्ताहिक अवकाश के क्रम में रविवार का चयन किया गया है। इसके अलावा रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वही बाजार में मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। सुरक्षित दूरी का पालन करना होगा। दुकान पर आने वाले ग्राहकों के नाम पते भी लिखने होंगे। जिला प्रशासन ने रोको टोको अभियान की शुरुआत करने का भी ऐलान कर दिया है। कोरोना से बचाव के नियम पालन कराने ये अभियान चलेगा।  जो मास्क नहीं लगाएंगे उनके फोटो भी वायरल किए जाएंगे। जुर्माना भरना होगा जुर्माने की राशि 100 रुपये ही रहेगी इसमें बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा कुछ और निर्णय लिए गए हैं। जिसके तहत कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा और जिस परिवार में कोई सदस्य पॉजिटिव निकलेगा उसके प्रतिष्ठान सहित घर को 3 दिन के लिए सील किया जाएगा। सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।  थोक सब्जी मंडी रविवार को बंद रहेगी। आवश्यक चीजें पेट्रोल, मेडिकल, दूध आदि आवश्यक वस्तु छोड़कर रविवार को अवकाश रहेगा। बैठक में शहर के कई गणमान्य नागरिक शामिल थे जिन्होंने अपने विचार रखे। उक्त सभी निर्णय का प्रस्ताव पास कर भोपाल भेजा जा रहा है।
ये बोले जिला कलक्टर व एसपी
कलक्टर अक्षय सिंह ने विस्तार से समझाया। लोगों को खुद सचेत रहकर अपनी जान की हिफाजत खुद करने को कहा। उन्होंने समाज के लोगों से सहयोग की अपील की। सभी से पक्ष जाना। एसपी राजेश चन्देल ने कानून व्यवस्था पर सुझाव मांगे। फिर उनके पालन की बात कही। उन्हें पिछले लंबे अनुभव के चलते शिवपुरी के बारे में बेहतर जानकारी होने से बैठक में उनके विचार महत्वपूर्ण रहे। सीईओ एचपी वर्मा ने कहा डस्ट बिन रखे। गोले बनाकर पॉलन करे। एडीएम रंजीत बालोदिया भी मौजूद थे। जबकि सीएमएचओ डॉक्टर ए एल शर्मा, सिविल सर्जन डॉक्टर पीके खरे, मोनू शर्मा, श्रीवास्तव आदि भी बैठक में मौजूद रहे।
ये बोले लोग
वरिष्ठ पत्रकार आलोक इंदौरीया ने कहा प्रशासन के साथ साथ सामाजिक सहभागिता ज्यादा कारगर होगी। समाज के बीच उनकी पैठ, उनका वजन चिन्हित करना होगा। युवा, लोग वार्ड में जुड़े। सोसल डिस्टनसिंग, पुलिस को नहीं खुदको समझना होगी। दुकानदार मास्क नहीं लगा रहे। 4 चाट वाले भीड़ जुटा रहे।  धार्मिक स्थल पर कंट्रोल, सीसीटीवी चेक  रेंडमली किये जायें। बैंकों में सबसे ज्यादा भीड़। लोग सुरक्षित दूरी नही रखते। जुर्माना, दंडात्मक करवाई हो। निजी अस्पताल में सुरक्षित दूरी का पॉलन नहीं हो रहा।
-
चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव विष्णु अग्रवाल ने कहा कुछ व्यापारी ठीक काम नहीं करते सभी को सुनना पड़ती है। 90 प्रतिशत मास्क नहीं लगा रहे। 100 जुर्माने को 200 किये जायें। सख्ती की जाए। दुकान रात 8 बजे तक। अब देर तक खुल रहा। रात का कर्फ्यू रखा जा सकता है। मास्क, व्यापारी शासन के सहयोग करेंगे। गाइडलाइंस का पॉलन भी होगा।
-
युवा व्यवसायी समीर गांधी ने कहा पेट्रोल पंप व्यवसायी सहयोग को तैयार। रोको टोको अभियान आवश्यक। लोगो को जोड़कर अभियान चलाये। नगर के सीसीटीवी कैमरे बढ़ाये जाएं। पूरे नगर को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए। व्यवसायी सहयोग करे।
-
नंदकिशोर राठी ने दुकानों को शाम 6, 7 पर बन्द करने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि 8 तक ही खुलेगा।
-
अजय बिंदल रोटरी क्लब ने मन्दिर, बाजार सख्ती में मास्क की सख्ती की बात कही। चालान किये जायें।
-
रविंदर बतरा ने हर रविवार को बन्द रखने को कहा। प्रस्ताव पास।
-
मंशापूर्ण पुजारी अरुण शर्मा ने जुर्माना 50 करने को कहा। हलाकी 100 ही है।
-
बलिउद्दीन सिद्दकी शहरकाजी ने बाजार, शादी के लिए नियम बनाने को कहा।
-
भरत अग्रवाल ने चाट, तम्बाकू। मजदूरों के थकने पर रोक लगाना।  बाजार समय कम न किया जाए। रविवार अनिवार्य बन्द कहा।
-
बैठक में अमिताभ तिर्वेदी ने शादियों में व्यवस्था पॉलन कराकर शादियां होने देने की बात कही। डॉक्टर एसके वर्मा, सुरिंदर बॉबी सचिव गुरद्वारा, प्रधान सुरिंदर ने सहयोग करने की बात कही। पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा ने कहा शादी में नियम सभी के लिए बराबर हो। गौरव खण्डेलवाल, रेडीमेड अध्य्क्ष, भीड़ रही। रणवीर की याद। गलियों को बंद। बड़ी सड़क पर ठेले। पार्किंग की जगह को कहा। रामकुमार शिवहरे ने कहा शहस्त्र बाहु जयंती छोटे रूप में मनाकर समाज अन्नकूट स्थगित। 600 घर मास्क पैकिट, सेनिटीज घर घर भेजे।

( Hide )

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129