Responsive Ad Slot

Latest

latest

बन्द बाजार में 'बगैर मास्क' कैसे निकले 'लापरवाह' जरा देखिये 'चेहरे'

रविवार, 29 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
संडे को पण्ड्डित जी फूड्स यानि फंडे
शिवपुरी। नगर में लोग मास्क लगाए बिना घर से निकल रहे हैं। जान की परवाह किये बिना कोरोना को ललकारते ये लोग शायद नहीं जानते कि ये किसी और को नहीं बल्कि खुद को धोखा दे रहे हैं। 

ये खबरें भी जरूरी
जिला स्वास्थ्य महकमे के सीएमएचओ डॉक्टर एएल शर्मा की टीम ने जिले भर में कलक्टर अक्षय सिंह के निर्देशन में सहभागिता करते हुए मास्क वितरण और #रोको टोको कार्यक्रम छेड़ रखा है। इसी दौरान आज जब बाजार पूरी तरह बन्द थे। दलकल इलाके के प्रमुख बाजारों में सैनिटाइज कर रही थी इसी दौरान
अखिलेश शर्मा, सुनील जैन व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर निकले तो

बाइक पर युवक बिना मास्क नजर आए। ऑटो वाले भी दुपट्टे से मुंह छिपाता दिखा तो कोई जल्दबाजी का बहाना बनाता मिला। किसी ने मास्क जेब मे रखा था। देखिये लाइव नजारे मामा का धमाका डॉट कॉम पर। बता दे कि शिवपुरी शहर में रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क लगाए हुए लोगों को मास्क लगाने की समझाइश देते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।

मास्क के लिए #रोको टोको अभियान कोरोना पर नियंत्रण के लिये कलक्टर अक्षय कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा है। 
स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं ने शहर भर में मुहिम चला रखी है। 

इस अभियान में सहभागिता निभाते हुए स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में बिना मास्क लगाए हुए लोगों को रोका और टोका तथा मास्क लगाने की अपील की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एएल शर्मा ने बताया कि कोरोनावायरस कोविड-19  पर प्रभावी नियंत्रण के लिए  कलेक्टर शिवपुरी अक्षय सिंह के मार्गदर्शन

में संचालित  रोको टोको अभियान में  शिवपुरी जिले के मैदानी अमले द्वारा सहभागिता निभाते हुए नगर व प्रत्येक ग्राम में  बिना मास्क लगाए हुए लोगों को  रोक कर मास्क लगाने के लिए टोका गया तथा कोरोनावायरस  की गंभीरता को समझाते हुए मास्क लगाने की अपील की। 
डॉक्टर शर्मा ने बताया कि जिले की  लगभग  1500 आशा कार्यकर्ताओं ने नगर व ग्रामों में सुबह 10:30 बजे से निकलकर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को रोका और टोका। इसी दौरान  शिवपुरी शहर की दलित बस्तियों में तैनात की गई आशा

कार्यकर्ताओं ने सुबह 10:30 बजे से  12:30 बजे तक अपने अपने  कार्यक्षेत्र में बिना मास्क लगाए हुए लोगों को  रोका और मास्क लगाने के लिए टोका उसके उपरांत शहर के प्रमुख चौराहों पर  स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों  और आशा कार्यकर्ताओं ने  बिना मास्क लगाए निकल रहे  शहर के नागरिकों को  रोककर मास्क लगाने की सलाह दी। 


इस अवसर पर शहर भर में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के लिए  एक वाहन भी संचालित किया गया। 
शिवपुरी शहर में आशा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त आरबीएस के प्रभारी कोऑर्डिनेटर अखिलेश शर्मा एवं एलडीसी फॉर एमआईएस सुनील जैन ने महती भूमिका का निर्वहन किया। माइक से लोगों से मास्क लगाने का अनुरोध किया। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129