Responsive Ad Slot

Latest

latest

वृंदावन धाम में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ शुरु

शनिवार, 21 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

- श्री राधा कृष्ण की महारासलीला के साथ आकर्षक झाकियां होगी मुख्य आकर्षण।
वृंदावन।  श्री वृंदावन धाम श्रीबाके बिहारी जी के दरबार में आज से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। बैंड बाजो के साथ धूमधाम से हर्ष उल्लास के साथ यमुना जी किनारे कैशी घाट से कलश यात्रा  प्रारंभ होकर कथा स्थल  श्री कृष्णा कुटी परिक्रमा मार्ग, सूरजघाट वृंदावन पर कथा व्यास  पं श्री कृष्ण जी  शास्त्री द्वारा धार्मिक कार्यक्रमो के साथ सम्पन्न हुई।
श्री मद भागवत कथा के साथ रासलीला का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। 
कार्तिक मास में महिलाओं द्वारा कार्तिक स्नान भी किया जा रहा है।

रविवार 22 नवंबर से कथा प्रारंभ होकर, सती चरित्र, शिवतांडव, सोमवार प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, मंगलवार श्री कृष्ण जन्मोत्सव, वामनावतार, बुधवार माखन लीला गोवर्धन पूजा, गुरुवार रूकमणी विवाह, तुलसी विवाह, शनिवार महारासलीला और रविवार को सुदामा चरित्र का वर्णन कथा व्यास द्वारा किया जाएगा। 

30 नवंबर सोमवार को हवन पूजन भणारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
कथा पारीक्षित कमला देवी डेंगरे, संगीता अशोक डेंगरे, ज्योति अनिल डेंगरे (अध्यक्ष, गहोई महिला मण्डल शिवपुरी), सुनीता सोनू डेंगरे, मीनू मनोज डेंगरे सहित डेंगरे परिवार द्वारा सभी धर्म प्रेमी जनो को कथा श्नवण हेतु आमंत्रित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129