भिंड के सोंधा सहित सुमावली के खनेता और कासपुरा गांव में इस तरह हुई फायरिंग
भोपाल। भिंड, मुरैना इलाके में मतदान के बीच फायरिंग हो गई। कुछ देर पहले फायरिंग हुई। मतदाता दहशत में आ गए। भिंड के सोंधा सहित सुमावली के खनेता और कासपुरा में फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार आज गोहद पुलिस व प्रशासन ने तीन प्रत्याशी नजरबंद कर लिये। भाजपा रणवीर जाटव, कांग्रेस मेवाराम जाटव, बसपा यशवंत पटवारी को पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस पर नजरबंद किया गया। जबकि भिण्ड के सोंधा मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग हुई। फर्जी मतदान रोकने पर फायरिंग हुई। मतदान प्रभावित करने के लिए हवाई फायर किये गए। बता दें कि सोंधा ग्राम मेहगांव विधानसभा में स्थित है।
देखिये वीडियो। क्लिक।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें