Responsive Ad Slot

Latest

latest

वाह अश्मित वाह, तबले पर थाप देखकर मजा आ गया

मंगलवार, 24 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama


शिवपुरी। प्रतिभाओं की खान कहा जाने वाला शिवपुरी जिला आए दिन सुर्खियों में रहता है। कभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बाजी मारने को लेकर तो कभी सामान्य परीक्षा में अग्रणी आने के चलते यहाँ के युवा छाए रहते हैं। प्रतिभाओं की यहां कोई कमी नहीं है। अभिनेता अन्नू कपूर जैसे कुछ और नामी कलाकार शिवपुरी से मुंबई तक जा पहुंचे हैं। इसी बीच एक छोटी उम्र का कलाकार लोगों की नजर बन गया है। यूट्यूब पर उसकी तबले पर दी गई थाप लोगों को आकर्षित कर रही है। बता दे कि शहर के व्यवसाई और मंगलम ब्लड ग्रुप के संचालक अमित खंडेलवाल के बेटे 

अश्मित खंडेलवाल ने यह कारनामा कर दिखाया है। उम्र छोटी लेकिन काम बड़ा करने वाले अश्मित को आप भी अगर तबले पर थाप देते देखेंगे तो हमारी तरह उसकी सराहना करने से नहीं रोक पाएंगे। वह बड़ी तन्मयता के साथ एक मंजे हुए कलाकार की भांति तबले पर थाप देते दिखाई दे रहे हैं। आइए आप भी देखिए किस तरह अश्मित खंडेलवाल तबले पर थाप देकर लोगों के दिलों में जगह बनाने लगे हैं। उन्हें दिल से बधाई जी। कुन फाया कुन रॉकस्टार पर आपसे रूबरू होंगे।

 ये है, यूट्यूब की लिंक जहाँ मिलेंगे नन्हे तबला वादक अश्मित खंडेलवाल।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129