Responsive Ad Slot

Latest

latest

जनपद पोहरी की कमान सीईओ शैलेंद्र सिंह ही संभालेंगे

मंगलवार, 24 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama


शिवपुरी। पोहरी जनपद की कमान सीईओ शैलेंद्र सिंह के हाथ में ही रहेगी। यह मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा से अनबन की बातों के बीच सीईओ शैलेंद्र पहले से चर्चा में रहे हैं। जबकि उपचुनाव के बाद अपने विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप से उन्होंने जब अन्य विभागों के अधिकारियों को अलग किया तो वह एक बार फिर चर्चा में तब आ गए जब किसी ने यह बात फैला दी कि सीईओ ने एसडीएम पोहरी जेपी गुप्ता को भी ग्रुप से हटा दिया है। इस संबंध में सीईओ शैलेंद्र का कहना है कि उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों को चुनाव में सटीक जानकारी सही समय पर पहुंचाने के लिए ग्रुप में जोड़ा था और जब चुनाव संपन्न हो गए हैं तो अन्य विभाग के अधिकारियों  और कर्मचारियों को ग्रुप से अलग किया है। इस बात को बेवजह तूल दिया जा रहा है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या राज्य मंत्री राठखेड़ा से उनकी अनबन है। तो सीईओ का कहना था कि उनकी कोई अनबन राज्य मंत्री के साथ नहीं है। वे पोहरी के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर सभी के साथ काम करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129