Responsive Ad Slot

Latest

latest

अल सुबह इनसे मिलने गए कलक्टर

बुधवार, 25 नवंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। नगर में संचालित कचरा कलक्शन वाहनों के चालक से मिलने आज अल सुबह कलक्टर अक्षय सिंह नपा जा पहुंचे। इरादे के पक्के कलक्टर को उस दौरान पूरे वाहन नहीं मिले 4 वाहन का स्टाफ ही मिल सका यह कचरा लेने जा रहे थे। कलक्टर ने इन्हें रवाना किया। अब कलक्टर इनसे फिर मुलाकात करेंगे। उनका कहना है कि लोगों की परेशानी तो उन्होंने बता दी लेकिन कचरा संग्रहन टीम की परेशानी जाननी भी जरूरी है। 
10 कचरा गाड़ियों पर हेल्पर ही नहीं
शिवपुरी। नगर में करीब 23 कचरा संग्रहण वाहन सड़क पर हैं। अल सुबह लोगों के घर से ये वाहन कचरा लेने जाते हैं। इनमे 10 नए वाहन बेड़े में कुछ समय पहले जोड़े गए। इनमे चालक तो हैं लेकिन कचरा संभालने सहायक मौजूद नहीं है। जिससे लोग खुद कचरा डालते हैं अगर वह गिरता है तो जमीन पर गिरा रह जाता है, जिसे सहायक को उठाना होता है। हालांकि जिन वाहन पर सहायक हैं उन्हें लेकर लोगो का कहना है कि वे वाहन से उतरते तक नहीं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129