सागर। कोरोना की जंग में आज सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शुभम उपाध्याय परास्त हो गए। प्रदेश ने अपना एक युवा डॉक्टर और कोरोना योद्धा खो दिया है। उनके बलिदान से सभी को गहरा दुःख पहुँचा
डॉ शुभम जैसे होनहार डॉक्टरों की वजह से ही आज हम लोग कोरोना से लड़ पा रहे हैं। डॉ. शुभम हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा हैं और हम सभी प्रदेशवासी उनकी कोरोना में की गई सेवा को सलाम करते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभम के इलाज के लिए तत्काल 1 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए थे। इधर शुभम को बचाने के लिए सभी प्रयास किये लेकिन प्रभु को कुछ ओर ही मंजूर था। ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करे।
सीएम ने ट्वीट करते हुए शुभम को याद किया, लिखा
मन पीड़ा और दुःख से भरा हुआ है।
हमारे जाँबाज #CoronaWarrior डॉ. शुभम कुमार उपाध्याय, जो निःस्वार्थ भाव से दिन और रात एक कर #COVID19 पीड़ितों की सेवा करते हुए संक्रमित हुए थे, उन्होंने आज अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें