Responsive Ad Slot

Latest

latest

सेवा कार्य कर मनाएंगे पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन, कार्यकर्ता सेवा कार्य कर करेंगे दीर्घायु की कामना
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनपाल यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन के पुरोधा भगत सिंह कुशवाह का जन्मदिन 2 दिसंबर को है जिसे जिले के सभी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उनके दीर्घायु की कामना के लिए सुंदरकांड पाठ, सेवा कार्य कर मनाएंगे। जिसमें चिकित्सालय गरीब बस्तियों, वृद्धाश्रम, निराश्रित भवन, दिव्यांग छात्रावास आदि में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर लंबी उम्र की कामना के लिए जन-जन से आशीर्वाद लेंगे और सेवा कार्य करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  भगत सिंह कुशवाह का जन्मदिन मनाएंगे। सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अपने अपने मंडल में कार्यक्रम आयोजित करें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129