शिवपुरी। कद्दावर पुलिस अधिकारियों में शुमार रहे पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार ग्वालियर में इलाज के लिये भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अचानक हुए हमले में उन्हें गोली मारी गई। लहुंलुहान हुए। बावजूद इसके उन्होंने जीवटता का परिचय दिया है। इसी दिलेरी के लिए उनकी अलग पहचान रही है। आज अस्पताल से उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'जाको राखे साईयाँ मार सके न कोय।' भगवत कृपा, माता पिता का आशीर्वाद, आप लोगों का स्नेह ही मेरी ताकत है। पूर्ण रूपेण स्वस्थ हूँ जल्द मिलता हूँ। सदैव आपका।
-
बता दें कि होटल पीएस के सामने की बेशकीमती भूमि को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी होने की बात कही जा रही है। हालांकि मामला विवेचना में ले लिया गया है। एएसपी प्रवीण भूरिया ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें