करैरा। बालगिरि बाबा की तपोभूमि ग्राम टोड़ा करैरा के हाईवे स्थित सिद्ध पीठ आश्रम पर भारतीय सेना में चयनित करैरा क्षेत्र के चयनित 19 युवाओं को शील्ड, शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि धनपाल सिंह यादव (जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा), एवं विशिष्ट अतिथि किशन यादव (जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो), आश्रम के महंत कमलदास जी, अनिलदास, धनीराम यादव पूर्व शिक्षक, बलराम यादव एडवोकेट, केपी यादव, दाऊद खान, अन्नू यादव, गोपाल यादव लला धर्मेन्द्र यादव टोड़ा, अरुण यादव खिरिया, मौजूद रहे। कार्यक्रम में रिटायर्ड फौजी केदार यादव ने चयनित युवाओं को फौज के अपने अनुभव साझा किये। वर्तमान में आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे बृजमोहन यादव खड़पुरा एवं शिवा यादव दवरा ने अपने अनुभव साझा किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवा कवि शिवम् यादव टोड़ा ने ओजपूर्ण कविताएं सुना कर युवाओं में जोश का संचार कर दिया। समारोह में भारतीय फौज में चयनित 16 युवाओं एवं नरेन्द्र यादव टोड़ा और मनोरथ यादव (एसएससी जीडी) एवं अजय यादव खड़पुरा (उप्र पुलिस) सहित 19 युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बलराम यादव एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम का आयोजन छन्दी राम यादव (जिला मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि भारतीय सेना में चयनित युवाओं का सम्मान का कार्यक्रम करैरा में प्रथम बार आयोजित हुआ है हम दुगनी संख्या में युवाओं का सम्मान कर पाये इसलिए सभी युवा लग्न के और मेहनत के साथ तैयारी करते रहें। कार्य कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक छन्दी राम यादव ने पधारे हुए समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में नारायण सिंह यादव,ब्रजेश यादव, सियाशरण यादव, अक्षय यादव खड़पुरा,आशिक यादव,गजराज सिंह, छोटे यादव, प्रदीप यादव, सत्यम यादव सेमरा, अभिषेक लोधी बगरोदा, दीपक यादव सेवडी, नीतेश यादव, अंकुश यादव, अंकित यादव निचरोली, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें