Responsive Ad Slot

Latest

latest

ओशो जन्म महोत्सव का आयोजन कल

गुरुवार, 10 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama


शिवपुरी। विश्व प्रसिद्ध सदगुरू आचार्य रजनीश "ओशो" का जन्मदिन 11 दिसंबर को मनाया जाएगा। शिवपुरी जिले के ओशोप्रेमी" ओशो जन्म महोत्सव" प्रतिवर्ष की भाँति धूमधाम के साथ मनाएंगे। नृत्य, ध्यान, साधना, ओशो के प्रवचन श्रवण करते हुये संध्या 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक स्थानीय ग्वालियर वायपास के समीप स्थित "ओशो ध्यान केन्द्र शिवपुरी" मे जन्मोत्सव मनायेगे। ओशो ध्यान केन्द्र के संचालक प्रेम प्रकाश (प्रकाश सिरोलिया), ओशो परिवार के स्बामी प्रेम कृष्ण (राजेन्द्र जैन), स्बामी चेतन उन्मेश (गोपाल जी स्बर संगम), स्बामी ध्यान निद्रोष(रवीन्द्र गोयल), स्बामी कृष्ण (भूपेन्द्र विकल), स्बामी आनंद ज्ञान (नीरज गर्ग), स्बामी चिदानन्द (सुधीर सिन्घल), माँ.ध्यान पल्लवा (हरिजीत विरमानी), माँ.प्रेम गीता इत्यादि ने ओशो जन्म महोत्सव मे समस्त ओशो प्रेमीओ को आमंत्रित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129