Responsive Ad Slot

Latest

latest

भारेम संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भोपाल में जारी

रविवार, 27 दिसंबर 2020

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। भारतीय रेल मजदूर संघ की 156 वी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 27 दिसंबर को भोपाल के भारतीय मजदूर संघ कार्यालय ठेंगड़ी भवन में हुई। इस बैठक का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी सुरेंद्रन द्वारा भारत माता एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के साथ श्री विश्वकर्मा जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक में भारतीय रेल के सभी 17 जोन के जोनल महामंत्री एवं अध्यक्षों के साथ भारतीय रेल मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एके सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री मंगेश देशपांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिलीप चक्रवर्ती, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं रेल के प्रभारी अशोक शुक्ल, सहायक महामंत्री एनके मिश्रा, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह एवं एमपी सिंह भारतीय मजदूर संघ के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री धर्ममदास शुक्ला, बीएमएस के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मधुकर सावले, पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद के महामंत्री बीआर सिंह, मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, जेवीएस त्रिपाठी अध्यक्ष धीरज अग्रवाल संगठन मंत्री जलज गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम यादव, राहुल राज अभिषेक झा सचिन कनौजिया विवेक पुरोहित संतोष दमोहे एवं सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में भारत सरकार द्वारा पास किए गए लेबर कोड बिल, रेलवे में आगामी मान्यता के चुनाव, रेलवे यूनियन की 2021 की सदस्यता अभियान, वृहद कर्मचारी संपर्क अभियान सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक का समापन 28 दिसंबर को विभिन्न प्रस्तावों के पास होने के साथ होगा। यह जानकारी उमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष, पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद भोपाल मंडल ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129