शिवपुरी। छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब द्वारा आगामी प्रतियोगिता के लिये 14, 17 वर्ष बालक एवं 17 वर्ष बालिकाओ की हॉकी ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। जिला हॉकी संघ शिवपुरी सचिव के निर्देशों का पालन करते हुए एक चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। 24 व 25 फरवरी को शाम 4 बजे से स्थनीये तात्या टोपे खेल मैदान पर ट्रायल आयोजित की जाएगी जो भी खिलाड़ी आयु संबंधित योगयता रखता है वो इस ट्रायल में हिस्सा ले सकता है। जो भी हॉकी खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा लेना चाहता है वह तात्या टोपे मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते है। खिलाड़ी आपका आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र साथ लेकर आये।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें