Responsive Ad Slot

Latest

latest

इरशाद भाई के बेटे को देखने पहुंचे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी जिले के समस्त साथियों, गौरव की बात इरशाद भाई के बेटे को देखने पहुंचे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर: धर्मेंद्र
शिवपुरी। अब से लगभग 7, 8 दिन पूर्व एक दुखद घटनाक्रम आगजनी का हुआ। जिसमें इरशाद भाई (इरसाद हिंदुस्तानी) के पुत्र काफी हद तक जल गए थे तत्पश्चात तुरंत उनको शिवपुरी भर्ती कराया गया। शासकीय अध्यापक संगठन की टीम द्वारा इसके बाद शिवपुरी से ग्वालियर के लिए रेफर करा दिया गया था। वहां भाई मनोज शर्मा  की मदद से बिरला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। तब से वहां उपचार जारी है। आप सभी साथियों की दुआएं और भाई की नेक दिली का परिणाम है बच्चे के स्वास्थ्य में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। इसी दौरान आज मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भ्रमण के दौरान बिरला हॉस्पिटल बच्चे का स्वास्थ्य जानने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार को हिम्मत दिलाई तथा हर तरह से मदद करने का आश्वासन  दिया। मंत्री को इरशाद भाई ने परिचय देते हुए बताया की वह शासकीय अध्यापक संगठन के धर्मेंद्र रघुवंशी का छोटा भाई है। यह जानकर मंत्री तोमर और भी खुश हुए और अस्पताल में पदस्थ अमले को स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आज आप सभी साथियों की दुआएं के साथ हम सबको शासकीय अध्यापक संगठन पर गर्व है। साथ ही मंत्री तोमर जैसे कर्मवीर साहसी जनता के सच्चे सेवक पर आज हम सब गर्व करते हैं। यह बात धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी जिला अध्यक्ष शासकीय अध्यापक संगठन शिवपुरी ने कही।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129