शिवपुरी। रजक समाज के लिए 23 फरवरी ऐतिहासिक दिन बनने जा रही है। कल संत गाडगे की जयंती जयंती है। इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है, साथ ही धर्मशाला पर गाडगे बाबाजी की राजस्थान से लाई गई प्रतिमा भी स्थापित की गई है। जिसका अनावरण कल किया जाना है। यानि इस वर्ष का जयंती समारोह रजक समाज शिवपुरी के लिये ऐतिहासिक होने जा रहा है। इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनने के लिए समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं को आमंत्रित कर उपस्थित होने की अपील की गई है। रामसिंह रजक युवा प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतीय धोबी महासंघ मध्यप्रदेश ने कहा कि समिति ने आव्हान किया है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान सभी रजक समाज बंधु अपने कार्य, प्रतिष्ठान बंद रखें और समाज की एकता का परिचय दे। कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा।
संत गाडगे आश्रम रजक समाज धर्मशाला पर 23 फरवरी 2021 के कार्यक्रम की रुपरेखा-
1. सुबह 8 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन।
2. सुबह 11 बजे से संत गाडगे बाबा जी की मूर्ति का अनावरण तथा कार्यक्रम में आये अतिथि एवम समाज के पदाधिकारियो का सम्मान।
3. दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम
4. दोपहर 2 बजे से भोजन व्यवस्था।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें