पूर्व डीएसपी सिकरवार के घर पहुंचे दिग्विजय सिंह
- अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए पूर्व सीएम
शिवपुरी। शिवपुरी को सिंधिया राजघराने का गढ़ कहा जाता है। यानि इस परिवार के मुखिया महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसी पाठशाला में राजनीति की अनेक क्लास शिक्षा हासिल कर देश भर में झंडा बुलंद किया। बात राजनीति की है तो सभी जानते हैं कि 'महाराज' और 'राजा' के बीच कभी सीधी रेखा नहीं खिंची। वर्तमान में तो पार्टी भी अलग हैं ऐसे में बजट और राज्यसभा के बहाने तीर चल ही रहे थे कि इसी बीच 6 फरवरी को जब पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह शिवपुरी से होकर गुजरे तो ऐसा लगा जैसे वे महाराज के गढ़ में लोगों का दिल जीतने निकले हैं। एक एक व्यक्ति से सालों पुराने अंदाज में उन्होंने बात और मुलाकात की। यहां तक कि लोगों के घरों तक भी गये। पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार के घर पहुंचकर उन्होंने उनसे मुलाकात की। गोलीकांड में घायल हुए थे सो उनकी खैरियत जानकर देर तक कोठी में किसी आम इंसान की तरह दिग्विजयसिंह बैठे, तो कभी खड़े नजर आए। इसके अलावा भी वे कुछ और लोगों से मिले। निकाय चुनाव सामने है इसलिये नगर की सीमा पर अपेक्षा से कहीं अधिक अचरजकारी भीड़ नजर आई।
ग्वालियर से गुना जाते समय पूर्व सीएम शिवपुरी रुके।
कुलमिलाकर राजा का इस तरह महाराज के गढ़ में आकर चले जाना लोगों के दिलों को जीतने की कहानी तो कह ही रहा है। शब्बा खैर।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें