Responsive Ad Slot

Latest

latest

कलक्टर साहब स्कूल संचालक 50 प्रतिशत फीस लें ऐसे आदेश करा दीजिये

बुधवार, 24 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला पालक संघ के अध्यक्ष सतेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कल कलक्टर अक्षय सिंह को एक ज्ञापन फीस के सम्बंध में सौंपा गया। जिसमें कोलारस, बदरवास के स्कूल संचालकों की तर्ज पर पूरे जिले में 50 प्रतिशत फीस लिये जाने के आदेश जारी करने की अपील कलक्टर से की गई है। ज्ञापन में लिखा है कि स्कूल संचालक पालकों को  वेजा परेशान कर रहे हैं जो कोरोना के चलते आर्थिक रूप से पहले ही टूट चुके हैं। सरकार के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि फीस लेने पर बाध्य न करें वाबजूद इसके परेशान किया जा रहा है इसलिये बीच का रास्ता निकालते हुए फीस 50 प्रतिशत तय करवा दें। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129