Responsive Ad Slot

Latest

latest

ग्राम हातोद में महिला दिवस पर दिखा उत्सव सा नजारा, देखिये तस्वीरें कैसे बयां कर रहीं दास्तान

सोमवार, 8 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मातृ शक्ति चाहे तो क्या नहीं कर सकती शायद इस कहावत को एक महिला सरपंच ने चरितार्थ भी कर दिखाया है। उन्होंने अलग अलग मोको पर इस तरह की नजीर पेश की हैं। आज जब अंतराष्ट्रीय महिला दिवस था तो ऐसे में महिलाओं के लिये जीने वाली इस लड़ाका सरपंच के ग्राम हातोद में उत्सव सा नजारा दिखा। महिलाएं खेल प्रतियोगिता से लेकर अन्य आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेती नजर आईं। तस्वीर देखिये जो खुद हमारी बात की पुष्टि कर रही हैं। दरअसल शिवपुरी जनपद की हातौद ग्राम पंचायत के आज़ाद हिन्द पार्क में आज 8 मार्च 2021 को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस को एक उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। आयोजन के प्रारंभ में सरपंच परवीन मेहरोत्रा द्वारा पंचायत में गत एक वर्ष में जन्मीं आदिवासी बालिकाओं की माताओं एवं वृद्ध महिलाओं का शॉल, श्रीफल व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। दिन भर चले आयोजन में महिलाओं ने नृत्य व संगीत कार्यक्रमों में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। शाम को महिलाओं के लिये खेलों के आयोजन कर विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। जिसमें सभी उम्र की महिलाओं की ऊर्जा देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंचायत सचिव गोपाल शर्मा और उपसचिव मिलट्री सिंह आदिवासी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129