Responsive Ad Slot

Latest

latest

शिव लहरियों के साथ गूंजे मां जानकी के जयकारे

शुक्रवार, 12 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
मां जानकी सेना संगठन ने धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि पर्व
बम बम भोले से गुंजायमान रही शिव की नगरी
शिवपुरी। शिव की पूरी शिवपुरी नगरी महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव के रंग में रंगी दिखाई दी शिवपुरी के सभी छोटे और बड़े मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर्व की धूम दिखाई दी। इसी क्रम में सभी धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले मां जानकी  सेना संगठन ने भी महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया  संगठन द्वारा शिवपुरी शहर के हृदय स्थल माधव चौक चौराहे पर  पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी लौह धातु से बने शिवलिंग का दही,दूध,चीनी,शहद,घी पंचामृत से अभिषेक कराया गया इस दौरान वहां की रौनक देखते ही बन रही थी। सायंकाल 4 बजे से यहां पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक प्रारंभ हो गया था और साथ ही ठंडाई भी यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही थी।  बम बम भोले की शिव लहरियों के साथ ही माता जानकी के जयकारे भी गुंजायमान हो रहे थे कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का पर्व जहां शहर भर में धूमधाम से मनाया गया वहीं माधव चौक चौराहे पर मां जानकी सेना संगठन ने शहर के हृदय स्थल पर अलग ही रौनक बिखेर रखी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129