श्री बालाजी धाम मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व
शिवपुरी। महाशिवरात्रि की धूम पूरे जिले भर में रही शिव के नाम से पहचाने जाने वाले शहर शिव की नगरी शिवपुरी में महाशिवरात्रि का पर्व अलग ही महत्व रखता है। इसी क्रम में शिवपुरी के श्री बालाजी धाम मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां पर शिवरात्रि पर्व की रौनक सुबह से ही दिखाई दे रही थी। जहां पर सुबह 8:00 बजे से ही भगवान भोलेनाथ जो ओमकारेश्वर भगवान के नाम से प्रसिद्ध है का अभिषेक प्रारंभ हुआ और शाम तक चला तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ को सेहरा पहना कर चंद्रमौली चंद्रशेखर रूप में सजाया गया। बेल पत्री फूल मालाओं से सजाया गया बाबा का दरबार अनोखा निराला दिखाई दे रहा था यहां पर आए श्रद्धालुओं ने दिन भर चलने वाले भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया और बम बम भोले के जयकारों से इस स्थान को गुंजायमान भी किया। आपको बता दें कि श्री बालाजी धाम मंदिर पर भगवान ओमकारेश्वर के नाम से शिवलिंग है यह शिवलिंग मंदिर के स्थापना दिवस के दिन ही आज से 21 साल पहले विराजमान की गई थी। तभी से लगातार जहां पर सभी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें