शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 26 चित्रगुप्त मन्दिर के पास स्थित ट्यूबबेल खराब होने से क्षेत्र में पिछली तीन दिनों से गम्भीर पेयजल संकट गहराया हुआ है। यहां निवासरत लोगो नेनगरपालिका से शीघ्र मोटर डलवाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम रोड स्थित चित्र गुप्त मन्दिर के पास इस ट्यूबबेल से वार्ड 24 व वार्ड 26 में पानी की सप्लाई की जाती है। पिछले तीन दिनों से मोटर फुकने के कारण लोगो को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। वही जानकारी लेने पर नगरपालिका द्वारा बताया जा रहा है कि इस मोटर मे अत्यधिक खराबी होने के कारण सुधारा नही सकता और जब नई मोटर आएगी तब उसमें डाली जाएगी। नई मोटर आने में कितने दिन लग जाए कुछ कह नही सकते। तीन दिनों से इस क्षेत्र में नगरपालिका द्वारा टेंकर की भी व्यवस्था नही की गई है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें