दिल्ली। बैंकाें के निजीकरण के विराेध में फाेरम से जुड़ी नाै यूनियनाें के 10 लाख से ज्यादा बैंक अधिकारी- कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनाईटेड फाेरम ऑफ बैंक यूनियन के काेऑडिनेटर वीके शर्मा ने यह बात कही। इससे कामकाज प्रभावित होगा। साेमवार एवं मंगलवार काे दाे दिनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बैंकाें में ताले झूलेंगे। यूनाईटेड फाेरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र एवं विदेशी क्षेत्र के बैंकाें में कार्यरत अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इधर 17 मार्च काे सामान्य बीमा और 18 मार्च काे जीवन बीमा से जुड़े अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें