शिवपुरी। जिला हॉकी संघ शिवपुरी के सचिव वक़ार रोहिला के द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से ये जानकारी दी गयी । जिले की महिला हॉकी खिलाड़ी राधिका शिवहरे का चयन 17 वर्षीय बालिका वर्ग मे हॉकी मध्यप्रदेश के दल मैं हुआ है । राधिका झारखण्ड मैं आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी । खिलाड़ी के चयन होने पर जिला हॉकी संघ शिवपुरी के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह संजीव पांडेय उबेर आदिल माणिक जैन नीलेश शर्मा सौरव ज़ैद जिला हॉकी संघ के कोच राहुल नरवरिया ने महिला खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। जिला हॉकी संघ के सचिव श्री वक़ार रोहिला के अथक प्रयासों से जिले मे हॉकी का निरंतर विकास किया जा रहा है जो कि जिले के लिए अनेको उपलब्धि लेकर आएगा। आज दिनाक तक हॉकी खेल में ज़िले की महिला खिलाड़ियों का प्रर्दशन सरहानीय रहा है। पिछले महीने ही दो अन्य महिला हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें