शिवपुरी। सेवा भारती शिवपुरी के कमलागंज कार्यालय पर 18+ टीकाकरण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ श्रीमति निलाम्बरी चौकसे के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती द्वारा डॉक्टर निलाम्बरी को कोरोना महामारी में उनके द्वारा जी जान से किये गये प्रयासों को सराहा गया एवं उनका माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवा भारती के सदस्यो द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष ओम बंसल, जिला सचिव गोपाल कृष्ण सिंघल, नगर सचिव शैलेश वीरमानी, जगदीश निगोत्ती, खेमचंद् झा, दीपक शर्मा, मुकेश करण उपस्थित रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें