शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा होटल मातोश्री में 18+ के युवाओं को वेक्सीन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री राजू बाथम द्वारा पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यर्पण किया उसके बाद वेक्सीन के कार्य मे लगे नर्स श्रीमती कल्पना जी भदौरिया व श्री सुरेश यादव जी का सम्मान किया । युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चौहान ने युवाओं से अधिक से अधिक वेक्सीन लगवाने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री हेमन्त ओझा जी, युवा मोर्चा जिलामहामंत्री श्री संजय कुशवाह जी, श्री राघवेंद्र व्यास जी , श्री गिर्राज शर्मा जी , श्री गोपाल गौड़ जी, श्री हिमांशु अग्रवल, श्री मुकेश पराशर जी, श्री नरेश शिवहरे जी उपस्थित रहे ।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें