दिल्ली। एक वायरल वीडियो मामले में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चिरायु अस्पताल से 2 लाख मरीज को वापस कराए। भोपाल के भाजपा नेता कृष्णा घाडगे ने मध्यस्था निभाते हुए फरियादी की सिंधिया से बात कराई थी। हुआ यह कि विदिशा जिले के रहने वाले महेंद्र रघुवंशी ने अपनी दादी को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया है। महेंद्र ने वीडियो वायरल किया था कि उसकी दादी सरजू बाई का आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद भी चिरायु अस्पताल आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से इंकार कर रहा है। 2 लाख जमा करवाये हैं। यह जानकारी के बाद सिंधिया ने पैसे वापस करवाये और इलाज भी आयुष्मान से होगा। जिसके बाद महेंद्र रघुवंशी ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री प्रभुराम चौधरी और अस्पताल प्रबंधक का आभार जताया।

Mask pahno re bhaiya
जवाब देंहटाएं