शिवपुरी। नगर में सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक डेयरी संचालक व दूधिये घर घर जाकर दूध सप्लाई कर सकेंगे। बेवजह घूमने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर जब से सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है, उसके बाद से तमाम डेयरी संचालक और दूधियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि कल से उन्हें दूध सप्लाई करने का समय प्रशासन ने तय कर दिया है। शिवपुरी एसडीएम अरविंद वाजपेई का कहना है कि दूधियों और डेयरी संचालकों को घर-घर दूध सप्लाई करने का समय सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक रहेगा। इस दौरान वह दूध सप्लाई का काम कर सकते हैं। 10 बजे के बाद किसी भी तरह की कोई छूट किसी भी वाहन को नहीं दी जाएगी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें