शिवपुरी। 'राजा भैया' कहते वर्दी थक गई। हम नहीं सुधरे। सूने बाजार में कुछ लोग बेवजह तफरी करने निकलते रहे। कोरोना ने सुरसा सी लंबाई ले ली। अब कल से सख्ती बढ़ गई है। फालतू घूमने वालों की जमकर खबर ली जा रही है। आज कुछ लोग घरों पर मूव, बाम, डीएफओ जेल लगवाते नजर आए। पूछा तो बोले, यार बस इतना कहूंगा कोई जरूरी काम हो तो ही बाजार जाना। चौराहे से लेकर कुंज गलियों तक में भारी पुलिस बल लगाया गया है, जो फालतू घूमने वालों की तगड़ी आव भगत कर रहा है। जिनको आज प्रसाद मिला, कसक के मारे रात भर कसम से नींद नहीं आई होगी। खड़े, बैठे कैसे भी चेन नहीं मिला होगा। क्योंकि देखकर तो खातिरदारी पुलिस करती नहीं। कुछ लोगों ने कहा बिना सिकाई और पैन किलर आराम नहीं पड़ा। तो समझ गए न ? अब जरूरी काम ही हो तो बाजार जाएं वर्ना चाल ढाल बिगड़ सकती है। अपने राम तो बस अलर्ट कर रहे। घर मे रहो सुरक्षित रहो।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें