Responsive Ad Slot

Latest

latest

'बंगाल के हिंसा पीड़ितों की मदद करेगा विश्व हिन्दू परिषद'

शनिवार, 29 मई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बंगाल में हिंसा से पीड़ित हिन्दू समाज की सहायता सहयोग व पुनर्वास हेतु देशवासियों से आगे आने का आव्हान किया है।विहिप के प्रान्त विशेष सम्पर्क विभाग के सह प्रमुख जगदीश बग्गा ने बताया कि बंगाल विधान सभा चुनाव परिणामों की घोषणा पश्चात प्रारम्भ हुए हमलों में अब तक 11हजार से अधिक हिन्दू बेघर हो चुके है तथा 40 हजार से अधिक प्रभावित हुए हैं 142 महिलाओं के साथ अमानवीय अत्याचार हुआ है।5000से अधिक मकान ध्वस्त किये गये हैं।अकेले सुन्दरवन में 200 से अधिक घर बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त कर दिये गये। 26 लोगों की हत्या कर दी गई। व्यक्तियों पर हमले की 1627 घटनाए हुईं हैं। दो हजार से अधिक हिन्दू समाज उड़ीसा व झारखण्ड में शरण लेने को विवश हुए हैं। जगदीश बग्गा ने हिंसा से त्रस्त लोगों की मदद करने के लिए दो बैंक खाते के नम्बर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देशवासी विश्व हिन्दू परिषद के नवी दिल्ली के खाता क्रमांक 04072010017250 या भारत कल्याण प्रतिष्ठान दिल्ली के खाता क्रमांक 04072010019960 में अपना अंशदान सीधे या चेक के माध्यम से उन्हें दानदाता का नाम, पता, टेलीफोन नम्बर, ट्रांजैक्शन नम्बर के साथ मेल आईडी पर सुचित कर सकते है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा ने 1947 भारत विभाजन के हिंसक नर संहार की याद ताजा कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129