घोषित था इनाम, एसपी बोले लगातार दबिश के भय से किया सरेंडर
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लग गई है। बीते दिनों पूर्व डीएसपी ट्रिपल एस यानी सुरेश सिंह सिकरवार को गोली मारने के दो मुख्य आरोपी आज पुलिस के हाथ लग गए हैं। उन्होंने एसपी राजेश सिंह चंदेल के समक्ष सरेंडर कर दिया।अपनी मां के साथ आरोपी इंद्रपाल सिंह चौहान, सौरभ और उसका छोटा भाई सरेंडर करने पहुंचे थे। बाद में टीआई कोतवाली बादाम सिंह यादव टीम के साथ गए और दोनों को अपने साथ ले आए। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था।पुलिस लगातार दबिश दे रही थी जिसके नतीजे में दोनों आरोपियों ने आज सरेंडर कर दिया है। उन्हें हिरासत में ले लिया है और न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर दोनों आरोपियों को सरेंडर कराने पहुंची उनकी मां ने कहा कि मैं अपने दोनों बेटों को आज पुलिस के समक्ष सरेंडर कराने के लिए आई हूं। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके परिवार के एक सदस्य पहले ही जेल में हैं। उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है लेकिन वे बार-बार यही कहती रही कि किसी सरकारी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने सुरेश सिंह सिकरवार के नाम से बचते हुए कहा कि डॉक्टर सुनील तोमर और होटल संचालक मोनू भगवती से जमीन का कोई विवाद हुआ। असल मामला तो कोर्ट में पता चलेगा।


सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें