शिवपुरी। पॉलिसी परिपक्व होने के बाद पॉलिसी धारको की राशि का भुगतान नहीं करने के मामले में न्यायालय षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश एसके गुप्ता की कोर्ट ने सोमवार को सहारा इंडिया शिवपुरी के ब्रांच मैनेजर नदीम अहमद की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 181 निवेशकों की रिपोर्ट पर सहारा प्रमुख सुब्रतो राय सहित 7 अन्य लोगों के विरुद्ध 25 सितंबर 2020 को धारा 420,409 ,6 (1) की धारा में केस दर्ज किया था।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें