शिवपुरी। पुलिस थाना तेंदुआ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह बैस को आज थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने स्टार लगाकर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति की है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस डी आई जी ग्वालियर रेंज राजेश हिंगणकर ने कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षको की सूची जारी की थी, उसी सूची में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह को सहायक उपनिरीक्षक बनाकर ग्वालियर पदस्थापना की गई थी।
आज थाना परिसर में एक सादा समारोह आयोजित कर कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी सहित सहायक उपनिरीक्षक व अन्य स्टाफ उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने पदोन्नत सहायक उपनिरीक्षक का माल्यार्पण कर स्टार लगाया व शुभकामनाएं दी हैं। कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक की पदोन्नति पर राकेश बहादुर सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आरक्षक से प्रधान आरक्षक 28 वर्ष में बन पाए थे व प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक महज 6 वर्षों के अंतराल में बनाए जाने से प्रसन्नता है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों का हृदय से आभार भी व्यक्त किया है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें