125 करोड़ में नेशनल पार्क की डिजाइन पर केआरसी कम्पनी 2 साल में तैयार करेगी फोरलेन
नेशनल पार्क के वन्य प्राणी फोरलेन क्रॉस कर सकें, इसलिए 17 बड़े छोटे फ्लाई ओवर बनाये जाएंगे
5 किमी फोरलेन बनाने 167 करोड़ का भेजा था प्रस्ताव, ठेका दिया 125 करोड़
प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो रुकेंगे हादसे
शिवपुरी। ग्वालियर - शिवपुरी फोरलेन पर नगर के नए बायपास से लेकर खूबत घाटी होते हुए सतनवाड़ा तक 5 किमी हिस्से में अधूरा पड़ा सड़क निर्माण पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। नेशनल पार्क की सीमा में आने वाले इस हिस्से को बनाने के लिए नेशनल पार्क ने वन्य प्राणी फोरलेन क्रॉस कर सकें, इसलिए 17 फ्लाई ओवर के साथ फोरलेन बनाने की दो साल पहले एनएचएआई को अनुमति तो दे दी थी लेकिन फ्लाई ओवर सहित 5 किमी फोरलेन बनाने में 167 करोड़ की बड़ी राशि खर्च होने के चलते अब तक फोरलेन का निर्माण नहीं किया जा सका था। प्रोजेक्ट दिल्ली जाकर अटक गया था लेकिन अंततः एनएचएआई को फोरलेन निर्माण की अनुमति मिल गई है। जिसके बाद केआरसी कम्पनी नोयडा को फोरलेन निर्माण का ठेका भी दे दिया गया है। अब 2 साल के अंदर यह फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा। बता दें कि फोरलेन का निर्माण अटकने के नतीजे में आए दिन हादसे घटित हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि जहां फोरलेन नहीं बनी है, उस 5 किमी हिस्से में सालों पुरानी टू लेन पर यातायात चल रहा है। हादसे घटित होने के चलते एनएचएआई ने इस सड़क पर चेतावनी बोर्ड सहित अन्य आवश्यक नियमों का पालन भले ही कर लिया है, लेकिन फोरलेन न बनने के चलते तेज रफ्तार हर दिन हादसों का सबब बन रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि नए बायपास से लेकर खूबत घाटी होते हुए सतनवाड़ा तक 5 किमी हिस्से में पुरानी टू लेन ही मौजूद हैं। जिस पर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्म के भारी भरकम वाहन तो गुजरते ही हैं। साथ ही छोटे वाहन भी सैकड़ों की तादात में यहां से आते जाते हैं। सड़क टू लेन है इसलिए हादसे लगातार हो रहे हैं कई लोग जान गवा चुके हैं तो कई घायल हो चुके हैं। यहां तक कि खूबत घाटी पर तो कई बार जाम भी लग चुका है। इस समस्या से निजात पाने के लिए फोरलेन बनना जरूरी था, लेकिन नेशनल पार्क की शर्तों के साथ दी गई अनुमति के फेर में फोरलेन निर्माण नहीं हो पा रहा था जो अब होने जा रहा है।
9 बड़े तो 8 छोटे आरओ डब्ल्यू ब्रिज बनेगे
नए फोरलेन पर 250 फीट के अलग अलग 9 बड़े और 8 छोटे यानि कुल 17 स्ट्रक्चर आरओडब्ल्यू फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा।
यह बोले महाप्रबंधक
एनएचएआई के महाप्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि फोरलेन निर्माण की अनुमति मिलते ही हमने केआरएस कम्पनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। 2 साल में फोरलेन बनकर तैयार होगा। 5 किमी हिस्से की सड़क का प्रपोजल 167 करोड़ का था लेकिन हमने 125 करोड़ में कम्पनी को काम दे दिया है।
दो हिस्सों में नेशनल पार्क की सीमा
सड़क के दोनो तरफ पार्क भूमि है। जिससे वन्यजीव सड़क क्रॉस करते हैं। अब फ्लाईओवर के नीचे से वन्यजीव इधर उधर जा सकेंगे। जिससे हादसे में मोत को टाला जा सकेगा।
चेतावनी और अन्य इंतजाम से हादसे रोकने का प्रयास
महाप्रबंधक गुप्ता ने कहा कि जब तक फोरलेन का निर्माण नहीं हो रहा हमने हादसे रोकने के लिए टूलेन पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। नेशनल पार्क सीमा से वाहन चलाने पर 20 किमी की रफ्तार रखने के चेतावनी बोर्ड लगे हैं। इसके साथ ही रंबल स्ट्रिप लगाई हैं। 3 कैटाई तथा वाहन गति नियंत्रित करने की चेतावनी सहित डिवाइडर आदि बनाए हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें