शिवपुरी। प्रदेश के साथ जिले में वेक्सिनेशन अब मंगलवार को होगा। जबकि सोमवार जन्माष्टमी को वेक्सीन नहीं लगेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिस्वर ने पुष्टि करते हुए बताया कि भोपाल से इसी आशय के निर्देश जारी हुए हैं।
संगठनों ने किया था विरोध
बता दें कि कर्मचारी संगठनों ने जन्माष्टमी पर वेक्सीन होने पर विरोध प्रकट किया था। इनमें राजेंद्र पिपलोदा प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ एवं जिला अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा राजकुमार सरैया अरविंद सरैया अरविंद जैन दुर्गा ग्वाल ओ पी पांडे राजेंद्र जैन दुबे जी बाथम पवन अवस्थी मोहम्मद राशिद कपिल दुबे शामिल थे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें