स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर जिला कार्यालय सहित सभी मंडलो में हुआ सुंदरकांड पाठ
शिवपुरी। आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव का दिन है। आज एक ऐसे व्यक्तित्व की जन्म जयंती है, जिन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को केवल दिशा ही नहीं दी बल्कि संगठन के विकास की पद्दति दी है उक्त उद्बोधन स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरिहर शर्मा जी ने व्यक्त किए। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पितृपुरूष श्री कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर भाजपा कार्यालय सहित जिले के सभी मंडलो में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में श्री हरि हर शर्मा मौजूद रहे। श्री हरिहर शर्मा जी ने श्री कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि श्री कुशाभाऊ ठाकरे नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। वे निष्काम कर्मयोगी थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की बुनियाद को मजबूत बनाने में उनका योगदान अमूल्य है। कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म 15 अगस्त 1922 को मध्य प्रदेश स्थित धार में हुआ था 1942 में संघ का प्रचारक बनने के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के कोने-कोने में निष्ठावान स्वयंसेवकों की सेना खड़ी की। श्री कुशाभाऊ ठाकरे 1956 में मध्य प्रदेश सचिव (संगठन) बने। वे 1967 में भारतीय जन संघ के अखिल भारतीय सचिव बने। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम ने भी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के जीवन पर प्रकाश डाला व कार्यकर्ताओं ने सामाजिक जीवन में उनके बताएं मार्ग पर चलकर राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।इसके तत्पश्चात सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विधायक पूर्व विधायक मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें