शिवपुरी। जिला हॉकी संघ के सचिव वक़ार रोहिला द्वारा प्रेस नोट के माध्य्म से ये जानकारी दी गयी कि हॉकी मध्यप्रदेश द्वारा जूनियर बालको के लिए एक राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 19 सितंबर से 21 सितंबर 2021 तक बैतूल मे किया जा रहा है। जिसमे वही खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनका जन्म 1/1/2002 के पश्चात हुआ हो और उनका पंजीयन हॉकी इंडिया के पोर्टल पर किया गया हो वही खिलाड़ी इस चयन ट्रायल के लिए अनिवार्य दस्तावेज़ों की पूर्ति करते हो पात्र होंगे ट्रायल मे शामिल होने के लिए खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड जन्म प्रमाणपत्र जैसी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ों को साथ लाना अनिवार्य है सभी दस्तावेज और फ़ोटो 2 सेट मे लाना अनिवार्य किया गया है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें