Responsive Ad Slot

Latest

latest

'भगवान' ने 'रिश्वत' में लिये 'केले' 'निलंबित'

गुरुवार, 9 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
लुकवासा। लुकवासा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल भगवानलाल को रिश्वतखोरी ओर सीनाजोरी महंगी पड़ गई है। दो दिन से फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बातचीत की आवाज तो कई आ रही हैं लेकिन एक साल से चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पुलिसिया रॉब ग़ालिब करते हुए एंट्री में 500 लेने और न देने पर कागज की पड़ताल आदि की बात करते हैं। खास बात यह नहीं है बल्कि दूसरी है कि जिस वीडियो को वायरल किया गया उसमें पुलिसकर्मियों के बीच केले रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि रोज रोज की एंट्री से परेशान एक ट्रक चालक ने पुलिस वालों को रुपय के बदले केले दिये और लगे हाथ स्टिंग भी कर लिया। जो भगवानलाल हेड कांस्टेबल की गले की हड्डी बन गया। एसपी राजेश चन्देल ने उसे निलंबित कर दिया। दरअरसल उक्त पुलिसकर्मी कोलारस के एक रेत कारोबारी के साथ किसी पुलिस कर्मी की निकझोक का जिक्र भी इस वीडियो में करते हुए खिल्ली उड़ा रहे हैं, यही वजह है कि वीडियो बनाने से लेकर वायरल करने में पूरी प्लानिंग की गई। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129