Responsive Ad Slot

Latest

latest

प्रदेश में पहचान बना रहा पर्यटक स्वागत केन्द्र का कार्यक्रम

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रति रविवार पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर आयोजित किया जा रहा रंगारंग सांस्कृतिक समारोह अब प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। यह आयोजन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के मार्गदर्शन व मध्य प्रदेश राज्य सहकारी पर्यटन संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर व सदस्य महेंद्र सिंह राजावत द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए डीएटीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि राज्य सहकारी पर्यटन संघ के अध्यक्ष अरविंद तोमर ने अपने तीन दिवसीय भोपाल दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिकारियो को बताया कि प्रति रविवार जिला पर्यटक सहकारी संस्था द्वारा मनाया जा रहा है। जिसे सभी अधिकारियों ने खूब सराहते हुए कहा कि भविष्य में भी पर्यटन को बढ़ावा देने व इसी तरह के प्रोग्राम लगातार चलाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129