Responsive Ad Slot

Latest

latest

राकेश दुबे बने मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
 भोपाल। 12 सितंबर 2021 को पीजीबीटी कॉलेज में मध्यप्रदेश के शासकीय अद्यापक संगठन के समस्त प्रान्तीय पदाधिकारी एवं सभी जिलाध्यक्षों  के बीच एक आबश्यक बैठक रखी गई ,बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भाई आरिफ अंजुम  द्वारा राकेश दुवे को निर्विरोध प्रदेशअध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई।जिस पर संगठन के सभी लोगों ने इस पर मुहर लगा दी  बैठक के दौरान दुवे जी ने कहा कि मेरे लिऐ संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है मै इस पद की गरिमा बनाकर ईमानदारी से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करूंगा, संगठन के लोगों के साथ सदैव कन्धेसे कंधा मिलाकर कार्य करूंगा।
प्रेस में जानकारी देते हुए प्रांतीय प्रवक्ता आनंद लिटोरिया द्वारा बताया गया कि संगठन में कुछ बदलाव करते हुऐ संगठन का सयोंजक भाई आरिफ अंजुम जी को बनाया गया बहीं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व उपेन्द्र कौशल जी को सौंपा गया। आरिफ अंजुम ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश का प्रांत अध्यक्ष रहा जिसमें मुझे सभी लोगों ने निरंतर मेरे कार्यकाल में पूर्ण सहयोग किया जो मुझसे बन सका मैंने किया अध्यापकों की भावनाओं और उनके अधिकारों से  मैंने  कभीसमझौता नहीं किया ।
आम सहमति की घोषणा के पश् कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से  अध्यक्षका मनोनयन किया गया जो एक अनुपम उदाहरण है।
शिवपुरी जिले सेभी प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणीके सदस्यनिर्वाचन प्रक्रिया में उपस्थित हुऐ जिनमे प्रांतीय प्रवक्ताआनंद लिटोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष  इरशाद हिंदुस्तानी प्रांतीय संगठन सचिव अरविंद सरैया, जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी उपस्थित रहे।
संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई समस्त अधिकारियों द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं बधाई दी गई एवं पुराने अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की गई।बधाई देने बालो में आनंद लिटोरिया प्रांतीय प्रवक्ता, इरसाद कुरैशी प्रांतीय उपाध्यक्ष, अरविन्द सरैया प्रांतीय संगठन सचिव,दीपा सिंह दांगी प्रांतीय पदाधिकारी,पवन अवस्थी जिलाध्यक्ष, सुनीता भदौरिया महिला जिलाध्यक्ष,रामदेवी करोठिया ,संजय पाराशर कार्यकारी अध्यक्ष,राजेश जाटव,यादवेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष,मनमोहन जैन जिलासयोजक, दिनेश कछवारे जिलाउपाध्यक्ष, मनदीप तिवारी जिला महासचिव,सतीश शर्मा पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष, दीपक भगोरिया कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष, पालीराम जाटव ,रविशंकर शर्मा करैरा ब्लॉक् अध्यक्ष, राजेश कुशबाह नरवर ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद भार्गव पिछोर ब्लॉक उपाध्यक्ष, जयकुमार छारी अर्जुन मिर्धा, तनवीर अहमद ब्लॉक ,प्रवीण चौधरी,अखण्ड प्रताप सिंह,प.रमेश शर्मा जी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129