Responsive Ad Slot

Latest

latest

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक सम्पन्न

सोमवार, 27 सितंबर 2021

/ by Vipin Shukla Mama
अध्यक्ष रानी शर्मा एवं उपाध्यक्ष प्रियंका चतुर्वेदी के साथ  महासभा से जुड़े कई सदस्यों ने की सदस्यता ग्रहण
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक का आयोजन विगत दिवस राधा रमण मंदिर बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी पर किया गया, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय हुआ और संगठन की पत्रिका ब्रह्मा के स्वर का विमोचन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियो ने पत्रिका की सदस्यता ली। महिला इकाई जिला अध्यक्ष डॉ प्रियंका भार्गव,महिला इकाई नगर अध्यक्ष रानी शर्मा, महिला इकाई जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा,महिला इकाई नगर उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी, युवा इकाई जिला मंत्री दीपक शर्मा ने सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए नगर अध्यक्ष रानी शर्मा एवं नगर उपाध्यक्ष प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।साथ ही संगठन को नइ ऊंचाई पर ले जाने के लिए जो भी बन सकेगा वह करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129