शिवपुरी। ठाकुर समाज की महिलाओं को लेकर अनूपपुर में बीते रोज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री विसाहुलाल सिंह ने टिप्पणी की थी। जिसे आरम्भ से ही विवादित माना जा रहा था और जैसे ही यह बयान सार्वजिनक हुआ ठाकुर राजपूत समाज आंदोलित हो उठा है। आज शिवपुरी जिले में राज्यपाल के नाम भेजे ज्ञापन में उक्त बयान को लेकर उन्हें मानसिक विछिप्त बताते हुए मंत्री पद से निष्कासित करने की मांग की है। कहा है कि दो समाजों के बीच जहर घोलने वाले ऐसे मंत्री के मन मे जहर भरा है और यह मंत्री परिषद में रहने के काबिल नहीं हैं। गजेंद्र सिंह सोलंकी सहित करीब एक दर्जन लोगों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें