शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समरसता विभाग द्वारा आज बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में बनवासी आदिवासी समाज द्वारा ग्राम नोहरी कला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजक रमेश चन्द्र शिवहरे ने बताया कि बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर ग्राम नोहरिकला में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक विपिन शर्मा, जिला संयोजक राजशेखर गुप्ता, नगर संयोजक मिश्रा जी, राम सिंह रजक एवं जिला सद्भावना संयोजक सूरज जैन व सुरेश राठौरउपस्थित हुए । कार्यक्रम में आमंत्रित सभी अतिथियो नेभगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलन किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक द्वाराबिरसा मुंडा जी के जीवन परिचय एवं समाज के लिए किए गए कार्यों तथा अंग्रेजी हुकूमत के साथ किए गए संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डालाअंत में प्रसाद वितरण कराया गया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें